योगासन: हम सभी ये भलीभांति जानते हैं कि योग सेहत के लिए बेहद फायदेमंद रहता है। बचपन से ही यदि बच्चों में योग करने की आदत डाली जाए तो उनका शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी तेजी के साथ होता है। छोटी उम्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उनके खान-पान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखना बहुत आवश्यक होता है।
आज के समय में न केवल बुजुर्ग या वयस्क ही नहीं बल्कि बच्चें भी गंभीर बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। एक यह कारण भी है कि बच्चों के लिए भी योग आवश्यक हो गया है लेकिन बच्चों से ज्यादा कठिन आसन नहीं करवाने चाहिए।
आइए जानते हैं, बच्चों के लिए कुछ ऐसे योगासन जो आसान होने के साथ ही बच्चों के विकास के लिए भी फायदेमंद हैं-
बालासन-
इस आसन में शरीर की स्थिति गर्भ में पल रहे शिशु के समान हो जाती है। बालासन को अंग्रेजी में चाइल्ड पोज कहा जाता है।
बच्चों के लिए बालासन के फायदे-
इस आसन को करने से मन शांत होता है और बच्चा मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। इसके अलावा इस आसन से पूरे शरीर में रक्तसंचार बेहतर होता है।
सुखासन-
सुखासन के फायदे-
इस आसन को करने से बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है। इसके साथ ही बच्चे शारीरिक रूप से भी मजबूत होते हैं और शरीर में फुर्ती आती है।
ताड़ासन–
इस आसन को अंग्रेजी में माउंटेन पोज कहा जाता है।
ताड़ासन के फायदे-
इस आसन को करने से मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग होती है, जिससे बच्चे फिट बनते हैं। इसके अलावा यह आसन बच्चों की लंबाई बढ़ाने में भी सहायक होता हैl
