लखीमपुर खीरी हिंसा: राज्यसभा में 12 संसदों के निलंबन के मुद्दे के साथ-साथ लखीमपुर खीरी मामले पर भी विपक्ष ने हंगामा किया जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी, लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद राहुल गांधी के साथ विपक्ष के कई नेताओं ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है।
तृणमूल कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत पर चर्चा करने के लिए आज 16 दिसंबर को सुबह 11 बजे, दोपहर 12 बजे और दोपहर 2 बजे नियम 267 के तहत कामकाज स्थगित करने की मांग की।
इसके अलावा कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने लखीमपुर खीरी कांड को लेकर राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया और मांग की कि सरकार मंत्री अजय टेनी का इस्तीफा तुरंत ले। फिलहाल गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी गृह मंत्रालय में मौजूद हैं। वह अपने विभाग से संबंधित कुछ आधिकारिक बैठकें कर रहे हैं।