लाउडस्पीकर विवाद: विभिन्न राज्यों में छिड़े लाउडस्पीकर को लेकर विवाद के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपना बयान दिया, लाउडस्पीकर मुद्दे पर नीतीश कुमार ने खरी खरी कही है। उन्होंने सभी को हमारी राय पता है, हम कभी किसी धर्म में हस्तक्षेप नहीं करते हैं। इससे पहले, नीतीश कुमार ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने और इनके उपयोग पर रोक लगाने की बात को फालतू करार दिया था। बिहार में ऐसी मांगों का वे समर्थन नहीं करते।
महाराष्ट्र समेत देश के विभिन्न राज्यों में धर्मस्थलों से लाउड स्पीकर हटाए जाने की मांग व उससे उठे विवाद को लेकर यह बात कही। उन्होंने कहा कि वे अपने मंत्रिमंडल में भाजपा के सहयोगियों के धार्मिक स्थलों (मस्जिदों) से लाउडस्पीकर हटाने की राय का समर्थन नहीं करते हैं। यह मांग फालतू है। बिहार में ऐसी मांगों का वे समर्थन नहीं करते। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों का नाम लिए बिना कहा कि जिसे जो कहना है, वह कहे।
नीतीश कुमार के बयान से भाजपा खफा हो सकती है, लेकिन अल्पसंख्यक समाज के लोग राहत की सांस लेंगे। बिहार के सीएम ने चालू रमजान माह में राबड़ीदेवी की इफ्तार पार्टी समेत कई दावतों में शिरकत की है।