Maharajganj

महाराजगंज: बीडीओ ने बसन्तपुर खुर्द में मनरेगा कार्य की जाँच हेतु गठित किया टीम

मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिन्दुरिया

महाराजगंज: विकास खण्ड मिठौरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत बसन्तपुर खुर्द निवासी जयकृष्ण यादव व परमेश्वर द्वारा 23 जुलाई को किये गए शिकायत का संज्ञान लेते हुए बीडीओ मिठौरा रजत गुप्ता ने मामले की जाँच हेतु पत्रांक संख्या 383 के क्रम में 26 जुलाई को पत्र जारी कर तीन सदस्यीय जाँच टीम गठित कर दिया ।

जिसमें स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि उक्त शिकायत के क्रम में बसन्तपुर खुर्द में वर्ष 2020 – 21 में मनरेगा योजना के तहत 190146 रुपये के हुए फर्जी भुगतान सहित इससे जुड़े अन्य बिन्दुओं पर भी स्थलवार जाँच करके तीन दिवस के अन्दर जाँच रिपोर्ट अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध करावें। ताकि जाँच आख्या जिला स्तर पर प्रेषित किया जा सके।

उक्त जारी पत्र में लिखा गया है कि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता के लिए जाँच टीम के सदस्य एडीओ पंचायत , अवर अभियन्ता लघु सिंचाई , अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे ।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top