महाराजगंज: महाराजगंज आज पुलिस अधीक्षक महाराजगंज प्रदीप कुमार गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय महाराजगंज में 50 ऐसे लोगों को उनका मोबाइल लौटाया जिनके मोबाइल या तो कहीं गुम हो गए थे या फिर चोरी हो गए थे! महाराजगंज पुलिस सर्विलांस के द्वारा खोए हुए और चोरी हुए मोबाइल का लोकेशन लगाकर उन्हें प्राप्त कर 50 लोगों को सुपुर्द किया गया!
यहाँ👇देखें विडियो…
पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले के बहुत सारे लोग जिनका फोन या तो कहीं गुम हो गया था या फिर चोरी हो गया था और उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सूचना दी थी तो आई एम ई आई नंबर को ट्रैक करा कर सर्विलांस की मदद से उन लोगों के मोबाइल बरामद किए गए थे! जिओ मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए !