बड़ी परियोजना: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण शहर में पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से एक नौसैनिक संग्रहालय स्थापित किया जाएगा।
कल्याण डोंबिवली नगर निगम के प्रवक्ता ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि यह राज्य का पहला नौसैनिक संग्रहालय होगा। इसका आकार एक ऐसे पोत की तरह होगा, जिसमें नौसेना का इतिहास दर्शाया जाएगा।
बृहस्पतिवार को स्मार्ट सिटी विकास कार्यक्रम के तहत इस बड़ी परियोजना की अधारशिला महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने रखी थी।
विज्ञप्ति के अनुसार केडीएमसी ने उल्हास रिवर फ्रंट को दुर्गाडी किले से गांधारी गांव तक मनोरंजक गतिविधियों के लिए विकसित करने की भी योजना बनाई है। यह परियोजना तीन साल के भीतर पूरी होगी।