India

मिस इंडिया 2022: कर्नाटक की सिनी शेट्टी बनीं मिस इंडिया 2022, 31 फाइनलिस्ट को मात देकर ये अद्भुत मुकाम हासिल किया

मिस इंडिया 2022: एक दिलचस्प मुकाबले के बाद आखिर देश को इस साल की अपनी मिस इंडिया 2022 मिल गई है l कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया का खूबसूरत ताज अपने नाम कर लिया है, 31 फाइनलिस्ट को मात देकर उन्होंने ये अद्भुत मुकाम हासिल किया है l

3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमें एक शानदार प्रक्रिया के बाद कर्नाटक की सिनी शेट्टी मिस इंडिया 2022 की विजेता घोषित हुई हैं। वहीं, राजस्थान की रूबल शेखावत मिस इंडिया 2022 में फर्स्ट रनर अप घोषित हुईं, जबकि उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया।

हर बार की तरह इस बार भी मिस इंडिया की प्रतियोगिता अपने आप में ही खास रही। इस बार इस प्रतियोगिता में 31 हुस्न की परियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। अगल-अगल राज्यों की विजेता मॉडल मैदान में उतरीं और उन्होंने रैंप पर धमाल मचा दिया। इस पूरी प्रतियोगिता में कुछ मॉडल्स का नाम काफी चर्चा में रहा, जिसमें झारखंड की रिया तिर्की भी शामिल हैं। लेकिन आखिरी में मिस इंडिया 2022 का ताज सिनी शेट्टी ने अपने नाम कर लिया।

साल 2022 की मिस इंडिया को चुनने की जिम्मेदारी एक लंबी पैनल की थी। ग्रैंड फिनाले में जजों की पैनलिस्ट में एक दो नहीं बल्कि छह सेलेब्स थे, जिसमें मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डीनो मोरिया, राहुल खन्ना, रोहित गांधी और श्मामक डावर बतौर जज शामिल हुए। इतना ही नहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज भी इस पैनल में मौजूद थीं। मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड सितारों का जलवा देखने को मिला।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top