मंकीपॉक्स वायरस : दुनिया में कोरोना महामारी का खतरा खत्म नहीं हुआ था के इस बीच मंकीपॉक्स वायरस ने दस्तक दे दी हैं l विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार अब तक 92 मंकीपॉक्स के मामले 12 देशों में दर्ज हो चुके हैं l अमेरिका सहित कई देशों में मंकीपॉक्स की बीमारी को लेकर प्रदेश में भी विशेष सावधानी बरती जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर गाइडलाइन तैयार कर रहा है। बुधवार शाम तक इसे जारी किया जा सकता है। दुनियाभर में इसके मरीजों की संख्या करीब 100 तक पहुंचने के बाद डब्ल्यूएचओ की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। राज्य सर्विलांस अधिकारी डॉ. विकाशेंदु अग्रवाल ने बताया कि केंद्र के सावधानी बरतने के निर्देश के बाद स्वास्थ्य महानिदेशालय गाइडलाइन तैयार कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सैंपल कलेक्शन की व्यवस्था की जा रही है। यहां से सैंपल एनआईवी पुणे भेजे जाएंगे।
जहां भी चिकनपॉक्स के मरीज मिलेंगे, उनकी निगरानी की जाएगी। यदि पीड़ित उन देशों से लौटा है, जहां मंकीपॉक्स फैला हुआ है तो उसे अलग वार्ड में भर्ती कर लिया जाएगा।मंकीपॉक्स फैलने वाले देश से आए व्यक्ति के संपर्क में आने वाले में लक्षण मिलते हैं तो उसकी भी जांच कराई जाएगी।
जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी तक मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था बनाई जा रही है। आशा कार्यकर्ता और एएनएम को भी इस बीमारी के बारे में जानकारी दी जाएगी।
जैसे की दुनिया में जब से कोरोना के मामले कम होते जा रहे है लोगों की भीड़ यात्राओं में बढ़ती जा रही है इसीलिए मंकीपॉक्स इस बीमारी के फैलने की आशंका अधिक है और इसीलिए WHO गंभीरता से देशों को सतर्कता बरतने के लिए कह रहा है l
