India

मानसून सत्र: केंद्र ने लोकसभा में बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में 84 हजार से ज्यादा पद खाली, ये दिसंबर 2023 तक भरे जाएंगे

मानसून सत्र: केंद्र ने लोकसभा में बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में 84 हजार से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। इन्हें अगले साल दिसंबर तक भरा जाएगा। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया, इन बलों में स्वीकृत पदों की संख्या 10,05,779 है, जिसमें से 84,405 रिक्त हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के 25,271 पदों को भरने के लिए परीक्षा पहले ही आयोजित की जा चुकी है। भाजपा सांसद अनिल अग्रवाल के सवाल पर मंत्री ने कहा, सरकार ने सीएपीएफ में तेजी से भर्तियां करने की दिशा में कई कदम उठाए हैं।

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने  लोकसभा में बताया कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में आठ साल में 7.22 लाख को नौकरियां दी गईं। इस दौरान 22.05 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने आवेदन दिया था।

Most Popular

To Top