Uttar Pradesh

गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर परिसर में हमला करने वाले आरोपी मुर्तजा का हमले के दौरान टूट गई थी हाथ की हड्डी, आज उसके हाथ का हुआ ऑपरेशन

गोरखनाथ मंदिर में हमला: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले मे स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में सुरक्षा में तैनात सिपाहियों  पर हमला करने वाले आरोपी मुर्तजा अब्बासी का मंगलवार को मेडिकल चेकअप कराया गया। उसका चेकअप डॉ राजेश कुमार ने किया है। इस दौरान उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। मुर्तजा अब्बासी को 11.30 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उसके हाथ का ऑपरेशन किया गया। हमले के दौरान लोगों की पिटाई से उसका हाथ टूट गया था।

जेल प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा में मुर्तजा को जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में रखा है। फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार की निगरानी में उसका उपचार चल रहा। उसकी लगातार निगरानी की जा रही है। बुधवार सुबह मुर्तजा की हृदय संबंधी जांच की गई। इसके बाद हाथ का ऑपरेशन किया गया।

16 अप्रैल को रिमांड खत्म होने के बाद मुर्तजा को जेल भेजा गया है। तीन अप्रैल को मंदिर में सिपाहियों पर हमले के बाद आम लोगों की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ा था। इस दौरान उसके हाथ की हड्डी टूट गई थी। हाथ में प्लास्टर किया गया, लेकिन उससे सुधार नहीं हो रहा था। वह लगातार दर्द की शिकायत कर रहा था। एक्सरे में पता चला कि उसकी हड्डी जुड़ नहीं रही है। इस पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। औपचारिकताएं पूरी कर मंगलवार को जेल प्रशासन ने पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराय है।

अधिक जानकारी के लिए इस👇👇 लिंक पर जाएं….

https://erranewsindia.com/murtaza-accused-in-the-gorakhpur-gorakhnath-temple-attack-case-2/

Most Popular

To Top