Uttar Pradesh

नेशनल हेराल्ड मामला: नेशनल हेराल्ड मामले में आज ईडी सोनिया गांधी से करेगी पूछताछ, दूसरी तरफ कांग्रेस का हल्लाबोल

नेशनल हेराल्ड: नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दोबारा समन जारी था। अब उन्हें 21 जुलाई को यानी आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इधर कांग्रेस पार्टी की बैठक में यह फैसला किया गया कि बहुचर्चित नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी द्वारा समन भेजने के खिलाफ व पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ देशभर में आंदोलन करेगी।

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने ट्वीट कर कहा है कि आज पूरे देश भर में कांग्रेसजन सड़कों पर उतर कर लोकतंत्र बचाओ के नारे के साथ लोकतंत्र और भारतीय गणतंत्र के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे, आवाज उठाएंगे। भारत माता की जय के साथ कांग्रेसजन आज ऐसी ताकतों के विरोध में आवाज उठाएंगे जो लोकतंत्र को कुचल देना चाहती हैं, जो विपक्ष की आवाज को बंद कर देना चाहती हैं, जो हमारी संवैधानिक लोकतंत्र के खिलाफ हैं एक जबरदस्त सिंहनाद करेंगे। लोकतंत्र जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद

नेशनल हेराल्ड मामले में आज ED के सामने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी की पेशी से पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंची हैं। इससे पहले जून के मध्य में ईडी ने राहुल गांधी से लगातार पांच दिनों तक पूछताछ की थी। इस दौरान भी कांग्रेस नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया था।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top