Uttar Pradesh

यूपी: सीतापुर में छह लोगों की मौत के मामले में नया खुलासा, मृतका के भाई ने कहा- मेरे बहनोई मनोरोगी नहीं थे….

सीतापुर: यूपी के सीतापुर में रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां एक युवक ने संदिग्ध हालात में अपने पूरे परिवार की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। युवक समेत परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं, मृतक अनुराग कुमार सिंह के ससुरालीजनों ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका प्रियंका सिंह के भाई लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार निवासी अंकित सिंह का आरोप है कि यह पूरी घटना एक सुनियोजित हत्या है…। साफ-साफ पता चल रहा है कि मेरे बहनोई अनुराग के बड़े भाई अजीत और उसके साथ दो-तीन अज्ञात लोगों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।

इतनी बड़ी घटना को कोई अकेला व्यक्ति अंजाम नहीं दे सकता। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अंकित ने बताया कि मेरी बहन प्रियंका की हत्या की गई है। बहन की सास को हथौड़ी से मारा गया। मेरी दो भांजियों और भांजे को छत से फेंका गया और तड़पने दिया गया। इतने बड़े घर में इन बच्चों को उठाने कोई नहीं आता है। मेरी एक भांजी को पौन घंटे बाद ग्रामीण उठाकर अस्पताल ले गए। उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।लखनऊ ले जाते समय रास्ते में भांजे की सांसें भी थम गईं।

अंकित ने बताया कि सुबह छह बजे लखनऊ में रहने वाली एक अन्य बहन ने उन्हें इस घटना की सूचना दी। उन्हें भी किसी रिश्तेदार ने बताया था, जब वहां पहुंचा तो मंजर देखकर दंग रह गया। …चारों तरफ खून और लाशें थीं। अंकित ने कहा यह एक सुनियोजित हत्या है। अंकित सिंह ने कहा कि पुलिस मेरे बहनोई अनुराग सिंह को मानसिक बीमार बता रही है। यह सरासर गलत है। यह सीधा मामला प्रापर्टी के विवाद का है। इस मामले की निष्पक्ष जांच करने व दोषियों को सजा देने की मांग की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top