






जनपद महराजगंज में नवागत पुलिस अधीक्षक महोदय के आगमन पर पदभार ग्रहण करने के उपरांत गेस्ट हाउस परिसर में उन्हें औपचारिक सलामी दी गई। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए जनहित में कार्यों को प्राथमिकता देने, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष बल दिया।तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा “जनता दर्शन” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने आश्वस्त किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पुलिस कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्रीमान् अपर जिलाधिकारी महोदय महराजगंज द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।