Uttar Pradesh

चौकी प्रभारी सिसवां मुंशी महेंद्र यादव ने सिसवा मुंशी में महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत सशक्तिकरण और महिलाओं के हक को जानने के संबंध में किया जागरूक!

चौकी प्रभारी सिसवां मुंशी महेंद्र यादव ने सिसवा मुंशी में महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत सशक्तिकरण और महिलाओं के हक को जानने के संबंध में किया जागरूक!
महाराजगंज थाना कोतवाली के अंतर्गत सिसवा मुंशी पुलिस चौकी के चौकी प्रभारी महेंद्र यादव ने आज सिसवा मुंशी के विद्यालय पर सैकड़ों महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री के द्वारा चलाए गए अभियान मिशन शक्ति के बारे में बात की, महिला कांस्टेबल श्वेता तिवारी ने महिलाओं को पारिवारिक और सामाजिक अत्याचारों को ना बर्दाश्त करने की अपील की और बेझिझक जिम्मेदार अधिकारियों से अपनी बात कहने की राय दी, महिला कांस्टेबल सिंधुजा पटेल ने लड़कियों को मनबढों और मनचलों के द्वारा होने वाले किसी भी प्रकार के हमले से बचने का तरीका बताया! इस अवसर पर चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी महेंद्र यादव ने महिलाओं को उनके हक और अधिकार के लिए अपनी बात कहने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया और बेटियों को शिक्षित करने की अपील की!

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top