पीएम मोदी ने देशवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने शुक्रवार को अपने एक ट्वीट में कहा, ‘विजयादशमी के पावन अवसर पर आप सभी को अनंत शुभकामनाएं।’ दशहरा को विजयादशमी के रूप में भी जाना जाता है।
हिंदू धर्म के इस प्रमुख त्योहार को देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है। भगवती दुर्गा के नौ रूपों की नौ दिनों की उपासना के अगले दिन दशहरा मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन भगवती दुर्गा ने राक्षस महिसासुर का भी वध किया था।
