India

उत्तराखंड: दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुँच रहे उत्तराखंड, आज पहुंचेंगे देहरादून तो कल जाएंगे हरिद्वार, अधिकारियों ने व्यवस्थाएं परखीं

रामनाथ कोविंद: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुँच रहे हैं, उनका उत्तराखंड मे शनिवार और रविवार को जिले का भ्रमण प्रस्तावित है। राष्ट्रपति की ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बलों को शुक्रवार को ब्रीफ किया गया। सुरक्षा में लगे सभी पुलिस बल को निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ड्यूटी स्थल पहुंचने के साथ ही ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

प्रभारी अधिकारी जौलीग्रांट को निर्देशित किया गया कि वह एयरपोर्ट और उसके आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु कांबिंग, चेकिंग करा ले तथा आसपास स्थित ऊंचे भवनों आदि की सघन चेकिंग कराने के साथ ही वहा आवश्यक पुलिस बल नियुक्त करना सुनिश्चित करें।

ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था), अपर पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना), पुलिस  उपमहानिरीक्षक (गढ़वाल परिक्षेत्र), पुलिस  उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा ड्यूटी में लगने वाले समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया गया। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल ना किया जाए। हेलीपैड से लेकर फ्लीट के रूट व कई जरूरी स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।

ब्रीफिंग के दौरान वी मुरगेशन, (अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था), संजय गुंज्याल, (अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना), करण सिंह नगन्याल (पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र), जन्मेजय खंडूड़ी, पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  एवं पुलिस व प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

धर्मनगरी में 27 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आएंगे। उनकी सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को अधिकारियों ने निरीक्षण किया। सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल से लेकर हेलीपैड तक स्नाइपर तैनात किए जाएंगे। वहीं सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी हर जगह पर तैनात रहेंगे। राष्ट्रपति दिव्य प्रेम सेवा मिशन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top