India

राष्ट्रपति चुनाव 2022: कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का किया समर्थन, कांग्रेस पार्टी को कह दी ये बात….

राष्ट्रपति चुनाव 2022: 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। ऐसे में द्रौपदी मुर्मू विधायकों का समर्थन हासिल करने के लिए अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रही हैं। वह अगले माह होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगने मे लगी हुई है l इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया है।

उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को नसीहत भी दे डाली। वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के ट्वीट से सियासत में हलचल बढ़ गई है। दरअसल, बुधवार की रात को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर लिखा कि ‘पंडित मोतीलाल नेहरु से लेकर आज तक कांग्रेस हमेशा शोषित, वंचित और आदिवासियों के साथ खड़ी रही है, राष्ट्रपति चुनाव में एक आदिवासी महिला उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का विरोध करना मेरे विचार से बिलकुल उचित नहीं है, पार्टी हाई कमान को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।

इधर आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 10 जनपथ पर  कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है। बैठक में 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के अलावा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Most Popular

To Top