Politics

यूपी चुनाव : चुनावी तैयारियों पर नजर रखने के लिए, सप्ताह में पांच दिन लखनऊ में ही गुजारेंगी प्रियंका

यूपी चुनाव : कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी अब सप्ताह में पांच दिन यानी सोमवार से शुक्रवार तक यहीं रहेंगी, और लखनऊ में ही रहकर चुनावी तैयारियों पर नजर रखेंगी।

प्रियंका ने बृहस्पतिवार को प्रदेश इलेक्शन कमेटी और स्क्रीनिंग कमेटी के साथ बैठक कर अब तक की तैयारियों की समीक्षा की। बैठकों में तय किया गया है कि विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची दीपावली के आसपास जारी कर दी जाए। बैठक में यह भी तय किया गया कि चुनावी रैलियों का आगाज वाराणसी से किया जाएगा। 10 अक्तूबर को वहां की रैली में प्रियंका कांग्रेस के ‘चुनावी प्रतिज्ञा’ का एलान करेंगी।

17 अक्तूबर से कांग्रेस की ओर से प्रदेश भर में ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ का शुभारंभ किया जाएगा। कुल चार ‘प्रतिज्ञा यात्राएं’ निकाली जाएंगी। प्रत्येक यात्रा के पहले प्रियंका की एक रैली होगी। ये यात्राएं तकरीबन एक माह चलेंगी और इनका समापन लखनऊ में एक महारैली के साथ होगा। यह रैली 19 नवंबर को हो सकती है। पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जल्द जारी करने की सहमति बनी। इसमें सभी जिलों और शहर इकाइयों से दावेदारों के प्रस्ताव मंगवाने को कहा गया है।

प्रियंका ने कांग्रेस मुख्यालय में विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी बातचीत की। बुनकर समाज ने अपनी दिक्कतें बताई। युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने बेरोजगारी का मसला उठाया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top