राफेल जेट: भारत के बाद इंडोनेशिया दक्षिण चीन सागर विवाद मे चीन से निपटने के लिए फ्रांस से खरीदेगा 42 राफेल जेट

राफेल जेट: चीन और इंडोनेशिया के बीच दक्षिणी चीन सागर में नातुना द्वीप को लेकर विवाद है। इंडोनेशिया के सरकारी सचिवालय ने एक बयान में फ्रांस के साथ हुए समझौतों पर हस्ताक्षर की पुष्टि की, लेकिन राफेल या सौदों के किसी भी विवरण का जिक्र नहीं किया गया। यह आदेश भारत के बाद इंडोनेशिया को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दसॉल्ट एविएशन द्वारा निर्मित जेट पर भरोसा करने वाला दूसरा देश बना देगा।

दसॉल्ट ने कहा, यह सौदा एक दीर्घकालिक साझेदारी की शुरुआत को चिंहित करता है और इसे इंडोनेशिया में अपनी उपस्थिति को तेजी से बढ़ाने की अनुमति देगा। समझौते की खबर से इसके शेयर करीब फीसदी चढ़ गए। भारत के बाद इंडोनेशिया द्वारा राफेल खरीदे जाने के बाद चीन की दिक्कत बढ़ेगी। फ्रांस और इंडोनेशिया में यह समझौता ऐसे समय पर हुआ है जब वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों के साथ अपने रिश्ते मजबूत करना चाहता है।

चीन और इंडोनेशिया के बीच दक्षिणी चीन सागर में नातुना द्वीप को लेकर विवाद है। सितंबर में ही इंडोनेशिया ने अपने जलीय सीमा में पहुंचे चीन के एक युद्धपोत को खदेड़ दिया था। इसके बाद से चीन ने उसके चारों ओर घेराबंदी बढ़ा दी। दक्षिण चीन सागर में चीन से बढ़ते खतरे को देखते हुए इंडोनेशिया लगातार अपनी सेना को मजबूत कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *