महाराष्ट्र: सोमवार सुबह भारत के जाने-माने इतिहासकार और लेखक रहने के साथ थिएटर कलाकार बाबासाहेब पुरंदरे का पुणे के दीनानाथ मंगेशकर मेमोरियल अस्पताल में 99 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, पुरंदरे को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बाद में उनकी हालात गंभीर होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। इसके बाद से ही उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका।
बाबासाहेब पुरंदरे को छत्रपति शिवाजी महाराज पर अपने विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। बाबा पुरंदरे ने शिवाजी के जीवन से लेकर उनके प्रशासन और उनके काल के किलों पर भी कई किताबें लिखीं। इसके अलावा उन्होंने छत्रपति के जीवन और नेतृत्व शैली पर एक लोकप्रिय नाटक- जानता राजा का भी निर्देशन किया था। उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था l
खबरों के मुताबिक बाबा पुरंदरे अपने घर में बाथरूम में गिर गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। उनके निधन की खबरों के बाद देशभर में उनके चाहने वालों ने शोक व्यक्त किया है।
