International

रूस: राष्ट्रपति पुतिन का नया प्रस्ताव, 10 या अधिक बच्चे पैदा करने पर ‘मदर हीरोइन’ स्कीम के तहत सम्मान राशि के तौर पर 13 लाख रुपये इनाम देगी

रूस: रूस मे कोरोना और यूक्रेन से युद्ध के कारण वहां की आबादी लगातार घट रही है। रूस भले ही क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश है, लेकिन इसमें और कमी देखी गई है, इसलिए रूस दूसरे विश्व युद्ध के दौरान की एक योजना को फिर से लागू करने जा रहा है। रूस में कोरोना में अनगिनत मौतें और यूक्रेन युद्ध में अब तक 50 हजार रूसी सैनिक मारे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल रूस की जनसंख्या गिरकर 14.6 करोड़ रह गई है। हालांकि विशेषज्ञों के मुताबिक यह राशि इतने बड़े परिवार को संभालने के लिए बेहद कम है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश की महिलाओं को 10 या इससे अधिक बच्चे पैदा करने का अनोखा प्रस्ताव दिया है। इसके बदले उन्हें पैसे भी दिए जाएंगे। पुरस्कार राशि उन महिलाओं को दिया जाएगा, जिनके 10 या इससे अधिक बच्चे होंगे। नियम के मुताबिक दसवें बच्चे के पहले जन्मदिन पर मां को इतनी राशि मिलेगी। हालांकि उस समय यह देखा जाएगा कि बाकी नौ बच्चे जीवित हों।

राष्ट्रपति के नए प्रस्ताव के मुताबिक, दस बच्चों को जन्म देने और उन्हें जीवित रखने के बदले में सरकार मांओं को करीब 13 लाख रुपये (13,500 पाउंड) देगी। दरअसल कोरोना महामारी और यूक्रेन के साथ जारी जंग की वजह से रूस में जनसंख्या संकट उत्पन्न हो गया है। रूस में 1990 के दशक के बाद से जनसंख्या बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। रूस को जनसांख्यिकी के साथ कठिनाइयां हुई हैं। इससे निपटने के लिए पुतिन ने देश की महिलाओं के सामने यह प्रस्ताव रखा है।
पुतिन के इस प्रस्ताव के मुताबिक अगर कोई महिला दस बच्चों को जन्म देकर उन्हें जीवित रखती है, तो सरकार इसके बदले में उन्हें ‘मदर हीरोइन’ स्कीम के तहत सम्मान राशि के तौर पर 13 लाख रुपये इनाम देगी। इस सम्मान को पाने के लिए महिला को रूसी संघ का नागरिक होना जरूरी है। सरकारी निर्देश के मुताबिक, यदि कोई मां किसी आपात स्थिति या आतंकवादी हमले में अपना बच्चा खो देती है, तो भी वो इस सम्मान की हकदार होगी।

Most Popular

To Top