India

सोनाली फोगाट: दिवंगत सोनाली फोगाट का हिसार पहुंचा शव, आज सुबह 11 बजे ऋषि नगर में होगा अंतिम संस्कार

सोनाली फोगाट: हरियाणा भाजपा की नेता टिक टॉक स्‍टार सोनाली फोगाट  का आज यानी शुक्रवार को हिसार में अंतिम संस्कार किया जाएगा l हिसार में दिवंगत सोनाली फोगाट का देर रात को शव लाया गया है, दिल्ली से एम्बुलेंस के जरिये शव हिसार के सामान्य अस्पताल में लाया गया l भाजपा नेता व अभिनेत्री व आदमपुर विधानसभा की प्रत्याशी रही सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे ऋषि नगर में किया जाएगा l

उनके शव को ढंढूर स्थित फार्म हाउस में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। ढंढूर फार्म हाउस में परिवार के लोग प्रक्रिया को पूरा करेंगे। सोनाली फोगाट के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शाम करीब सात बजे हवाई जहाज के जरिए दिल्ली लाया गया। रात करीब 11 बजे शव दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया। वहां से एंबुलेंस के जरिये शव को हिसार लाया गया है।

सोनाली के जेठ ने कहा कि इस मामले में सच्चाई बाहर लाने के लिए पुलिस को तेजी से कठोर कार्रवाई करनी होगी। सुधीर सांगवान ने हमारा नाश कर दिया। जब तक सुधीर सांगवान का नारको टेस्ट नहीं होगा सच सामने नहीं आ सकेगा। सुधीर सांगवान ने ही चोरी कराई है। जितनी धीमी गति से कार्रवाई हो रही है मुझे नहीं लगता कि मिस्ट्री का खुलासा हो पाएगा।

सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण 4 चोटें और जहर बताया गया है। हम शुरू से ही हार्ट अटैक होने के कारण को नकारते रहे हैं। यह एक सुनियोजित हत्या है। हमें पीए सुधीर सांगवान और सहयोगी सुखविंदर पर शक है। वे समान रूप से शामिल हैं। हम अभी तक चल रही जांच से हम संतुष्ट हैं, न्याय की मांग करते हैं। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए। सच्चाई जो भी है वह जांच में सामने आनी चाहिए।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top