Uttar Pradesh

भाजपा प्रबुद्ध जनों से संवाद स्थापित कर देश को नई दिशा देने के लिए कृत संकल्पित : स्वामी प्रसाद मौर्य

सन्दीप मिश्रा

रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन शहर के सिविल लाइंस स्थित होटल के सभागार में उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश में प्रबुद्ध जनों से संवाद स्थापित कर देश और समाज को एक नई दिशा देने के लिए कृत संकल्पित है, उन्होंने कहा किसी भी देश के विकास में वैज्ञानिक, शिक्षक, चिकित्सक, इंजीनियर, व्यापारी, साहित्यकार एवं अधिवक्ताओं आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिले के एमएलसी दिनेश सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा प्रबुद्ध वर्ग पूरे उत्साह के साथ प्रदेश में भाजपा की नीतियों का समर्थन करता है। रायबरेली सदर विधानसभा के कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट ने आए हुए सभी प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त किया। प्रबुद्ध सम्मेलन के जिला संयोजक दिनेश त्रिपाठी ने द्वारा आए हुए अतिथियों के स्वागत किया गया। सम्मेलन में रोटरी क्लब, कायस्थ महासभा, भारत विकास परिषद, स्कूल्स मैनेजर एसोसिएशन, ब्राह्मण महासभा, व्यापार मंडल, जेसीआई रायबरेली, अधिवक्ता संघ, क्षत्रिय महासभा, चिकित्सक मंडल, अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा के प्रतिनिधि मंडलों द्वारा केबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एवं आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर ऋषि अग्रवाल, रजनीश कपूर, महेंद्र अग्रवाल, नवल किशोर बाजपेई, गौरव सिंह, अतुल गुप्ता, सुरजीत कश्यप, त्रिलोचन सिंह, राकेश कक्कड़, आलोक श्रीवास्तव, डॉ. विजय श्रीवास्तव, संजय सिंह, ब्लाक प्रमुख दल बहादुर सिंह, ब्लाक प्रमुख अंजू कुशवाहा, प्रांतीय परिषद सदस्य कौशल श्रीवास्तव, जितेंद्र भारतीय, गौरव मिश्रा, जितेंद्र सिंह, संजय मौर्य, अभिषेक वर्मा, अखिलेश तिवारी, वीरेंद्र सिंह सहित अनेकों भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top