International

तालिबान की क्रूरता: तालिबान ने गर्भवती महिला पुलिसकर्मी को बच्चों व पति के सामने ही मार डाला, चेहरा भी किया बुरी तरह खराब

अफगानिस्तान: अफगानिस्तान में तालिबानियों के कब्जे  बाद अफगानिस्तान अस्त व्यस्त हो गया है, और इसमे तालिबानियों की क्रूरता का शिकार महिलाएं खास तौर पर हो रही हैं। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान के मध्य घोर प्रांत में तालिबान आतंकवादियों ने एक महिला पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि इस हमले में उसका चेहरा भी बुरी तरह से बिगाड़ दिया।

तालिबानियों ने स्थानीय जेल में काम करने वाली महिला पुलिस अधिकारी को उसके बच्चों और पति के सामने ही मौत के घाट उतारा। वह आठ महीने की गर्भवती थी। वहीं जो आरोपी महिला पर हमला कर रहे थे उन्हें अरबी बोलते हुए सुना गया था।

मृतक पुलिसकर्मी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। उन फोटो में उनका शरीर पूरा खून में लथपथ है और जमीन पर है। परिवार ने कहा कि स्थानीय तालिबान ने घटना की जांच का वादा किया है।

एक तरफ जहां अफगानिस्तान पर अपना प्रभाव बनाने और पूरा नियंत्रण के बाद तालिबान अपने को काफी नरम दिल मानने की अपील कर रहा है। लेकिन ये तस्वीर कुछ और ही बोल रही है। अफगानिस्तान में क्रूरता और दमन की कई घटनाएं दर्ज की गई है।

महिलाओं ने किया काबुल में विरोध प्रदर्शन
महिला अधिकार कार्यकर्ताओं की अगुवाई में काबुल में तालिबान शासन के विरोध में और अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरीं महिलाओं को आतंकी समूह के लड़ाकों का दुर्व्यवहार झेलना पड़ा। राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने की कोशिश कर रहीं प्रदर्शनकारियों पर तालिबानियों ने उन्हें राष्ट्रपति भवन जाने से रोका। इस दौरान महिलाओं पर आंसू गैस भी छोड़ी गई। यह प्रदर्शन दो दिनों से चल रहा है। इसमें शामिल महिलाओं का कहना है कि उन्हें अपने अधिकार के साथ नई सरकार में अहम भूमिका मिलनी चाहिए।

महिलाओं का कहना है कि वे इस शर्त पर बुर्का पहनने को तैयार हैं, जब उनकी बेटियों को तालिबान शासन में स्कूल जाने की छूट मिले।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top