Uttar Pradesh

यूपी: रामभजन पर नाचते-नाचते ‘हनुमान’ बने युवक की हुई मौत, लोग समझते रहे अभिनय का हिस्सा, युवक की मौत से हर कोई हैरान

मैनपुरी: देश भर में गणेश उत्सव की धूम है। सभी जगह गणेश पंडाल सजाए गए हैं, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में भी गणेश पंडाल सजाए गए हैं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच मैनपुरी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के नटराज होटल वाली गली में शनिवार की शाम भजन संध्या में रामभजन की धुन पर नाचते-नाचते हनुमान बने युवक की मौत हो गई। लोग इसे लीला मंचन समझ रहे थे, लेकिन जब युवक काफी देर तक स्टेज से नहीं उठा तो लोगों को जानकारी हुई। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लाया गया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजा का बाग गली नंबर 10 में रहने वाले रवि शर्मा जागरण आदि कार्यक्रम में किरदार निभाता था। शनिवार को वह नटराज होटल वाली गली में गणेश उत्सव के एक कार्यक्रम में हनुमान का अभिनय कर रहा था। कार्यक्रम चल रहा था। हनुमान बने रवि शर्मा रामभजन पर नृत्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उसे चक्कर आए और जमीन पर गिर पड़ा। कोई कुछ समझ नहीं सका। लोग इसे उसके अभिनय का कोई हिस्सा मान रहे थे, लेकिन जब वह कुछ देर तक नहीं उठा, तो लोग पास पहुंचे।

लोगों ने रवि को उठाया तो उसकी सांस चलना बंद हो चुकी थी। आनन-फानन उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। रवि की मौत की खबर सुनते ही चीख-पुकार मच गई। परिजन शव को जिला अस्पताल से घर ले गए। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक होने की आशंका जताई है। युवक की मौत से जहां हर कोई हैरान है, वहीं युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top