Uttar Pradesh

यूपी: मेरठ जिले के कासमपुर में अजगर मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने कराया रेस्क्यू, कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के कासमपुर में शनिवार दोपहर को अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग अजगर को देखने के लिए इकट्ठा होने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची। अजगर को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को जंगल में छोड़ा l जिसके बाद लोगों ने चैन की सांस ली l

जानकारी के अनुसार कासमपुर की बाल्मीकि बस्ती में नाले के पास बनी सुअर की खुड्डी में अचानक अजगर दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि अजगर की लंबाई लगभग चार फुट थी। क्षेत्र में पहली बार अजगर मिलने से लोगों में दहशत फैल गई।

अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। भाजपा नेता संजीव मंगवाना ने बताया कि क्षेत्र में पहली बार अजगर मिलने से क्षेत्रवासी भयभीत थे। तत्काल पुलिस व वन विभाग की टीम को फोन करके बुलाया गया। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत से अजगर को खुड्डी से बाहर निकाल कर पकड़ा और अपने साथ ले गए। तब लोगों को राहत मिली।क्षेत्रवासियों ने बताया कि अजगर ने हालांकि किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top