नेपाल के काठमांडू से आ रहा बुद्ध एयर का विमान बिहार के विराट नगर में उतरने ही वाला था कि उसके लैंडिंग गियर खराब हो गए। विमान में 73 यात्री सवार थे। विमान 2 घंटे तक आसमान में उड़ता रहा। इस दौरान यात्रियों की सांसें अटकी रही।
एटीसी ने जैसे ही विमान के लैंडिंग गियर खराब होने की खबर दी। विराट नगर से काठमांडू तक हड़कंप मच गया। फ्यूल भी धीरे धीरे खत्म होने लगा था। पायलट ने आखिरी बार लैंडिंग का प्रयास किया। अचानक लैंडिंग गियर खुल गए और विमान सफलतापूवर्क लैंड हो गया।
सुरक्षित अवतरण pic.twitter.com/iqia8kjGab
— Buddha Air (@AirBuddha) September 27, 2021