यूपी चुनाव: यूपी चुनाव में भाजपा गठबंधन की 273 की प्रचंड जीत के बाद, प्रदेश में दोबारा सरकार गठन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में राजभवन पहुंचकर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुलाकत कर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसी के साथ प्रदेश में दोबारा सरकार गठन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
यूपी चुनाव में भाजपा गठबंधन को 273 तो सपा गठबंधन को 125 सीटें प्राप्त हुई हैं। चुनाव नतीजे के बाद सीएम योगी के नेतृत्व में गठित होने वाली भाजपा की नई सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों पर दिल्ली में मोहर लगेगी।
इसके लिए सीएम योगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य नेता आज दिल्ली जा सकते है। वहीं, नतीजों के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती का बयान आया है।
अधिक जानकारी के लिए इस👇 लिंक पर जाएं…
