Uttar Pradesh

आगरा: ताजमहल की सुरक्षा होगी और कड़ी, एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने किया स्मारक का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को बताया अभेद

ताजमहल: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के आईजी नचिकेता झा और एसएसपी सुधीर कुमार के बाद शनिवार को एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ताजमहल के नए वॉच टावर से लेकर परिसर के अंदर और बाहर चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया। ताज की सुरक्षा व्यवस्था को बारीकी से परखा। निरीक्षण के बाद उन्होंने ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद बताया।

उन्होंने भविष्य में ताजमहल समेत प्रमुख स्मारकों की सुरक्षा को और मजबूत करने की बात कही। एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार स्मारक सुरक्षा समिति के अधिकारियों के साथ ताजमहल पहुंचे थे। यह सुरक्षा समिति केंद्र सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों और महत्वपूर्ण स्मारकों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बनाई गई है।

निरीक्षण के दौरान पुरातत्व विभाग, सीआईएसएफ, ताज सुरक्षा पुलिस और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। गुरुवार को आईजी नचिकेता झा और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। महताब की तरफ से सुरक्षा को देखा।

यहां पर वाच टावर की संख्या और स्टीमर की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि ताजमहल के यलो जोन में पुलिस तैनात रहती है। तीन तरफ बैरियर लगे हुए हैं। पुलिस के साथ पीएसी भी लगाई गई है। यमुना की तरफ महताब बाग है। यहां पर वाच टावर से निगरानी की जाती है।

Most Popular

To Top