मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिन्दुरिया
महाराजगंज: विकास खण्ड मिठौरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत रामपुर महुअवां में रविवार की शाम करीब 5 बजे तीन वर्षीय बालिका लाडली पुत्री राकेश सड़क पार कर रही थी कि रजवल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने ठोकर मार दिया । जिससे घटना स्थल पर ही बच्ची की मौत हो गयी ।बताया जा रहा है कि बच्ची अपने ननिहाल में आयी हुई थी । ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुँची घुघली थाने की पुलिस ने शव तथा मोटरसाइकिल व चालक को अपने कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी ।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष घुघली सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पंचनामा बनवाकर शव को पोस्टमार्टम के हेतु भेज दिया गया है ।