तिरंगा शाखा: आम आदमी पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश में शाखाओं की शुरुआत की जा रही है, जिसे तिरंगा शाखा नाम दिया गया है l नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी आगामी 1 जुलाई से पूरे उत्तर प्रदेश में तिरंगा शाखा की शुरुआत की जाएगी और पार्टी का दावा है कि 6 महीने के अंदर 10 हजार संस्थाओं का निर्माण किया जाएगाl
शाखा में महापुरुषों की जीवनी पर चर्चा होगी। पहली शाखा में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के जीवन पर आधारित वीडियो दिखाया जाएगा, वहीं गंगा और गोमती नदी की सफाई व पौधरोपण अभियान में भी शाखा सदस्य श्रमदान करेंगे।उन्होंने कहा कि शाखाओं के आयोजन के लिए पांच लोगों की समन्वय समिति बनाई गई है।
इसमें आशुतोष सेंगर, जनक प्रसाद, बृजलाल लोधी, संदीप कुमार और अभिषेक सुधीर शामिल हैं। यह कमेटी तय करेगी कि प्रदेश में तिरंगा शाखा को कैसे विस्तार दिया जाए। उन्होंने कहा कि तिरंगा शाखा की शुरुआत में सभी लोग तिरंगा सामने लगाकर शाखा में शामिल होंगे। तिरंगे को नमन करने के बाद सबसे पहले संविधान की प्रस्तावना को शाखा प्रमुख के साथ सभी सदस्य दोहराएंगे।
इसके बाद बाबा साहब के जीवन पर आधारित 10 मिनट का एक वीडियो दिखाया जाएगा। फिर बाबा साहब के जीवन पर चर्चा के साथ राष्ट्रीय, राज्य व स्थानीय मुद्दों पर क्षेत्र में रचनात्मक कार्यों के निर्माण का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने तिरंगा शाखा से जुड़ने के लिए हेल्पलाइन नंबर 8805328805 भी जारी किया।
