यूपी: अखिलेश यादव ने भाजपा को कहा षडयंत्रकारी पार्टी, कार्यकर्ताओं को भाजपा से सावधान रहने की दी सलाह

लखनऊ: आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में  अखिलेश यादव ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्बोधित किया। संबोधन के दौरान अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को भाजपा से सावधान रहने की सलाह दी। कहा कि भाजपा षडयंत्र करने में माहिर है। षडयंत्रकारी भाजपा अपनी रणनीति में बदलाव कर सकती है। भाजपा हर स्तर पर सत्ता पर कब्जा करना चाहती है। आरोप लगाया कि वोट न देने वालों से बदला लेने की तैयारी है। जिन लोगों ने भाजपा को वोट नहीं दिया हैं उन्हें परेशान करेगी। वह लोगों से भेदभाव करती है और वादे पूरे नहीं किए

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा गलत को सही और सही को गलत करने की साजिश कर सकती है। समाज में नफरत फैलाती है। लोगों से भेदभाव करती है। भाजपा की कथनी और करनी में भारी अंतर है। इसने किसानों नौजवानों को धोखा दिया। जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया। नौजवानों को नौकरियां नहीं दी। पिछड़ों, दलितों को नौकरियों में नियमानुसार आरक्षण नहीं दिया। भाजपा सरकार ने दलितों, पिछड़ों का हक छीना है। महंगाई, बेरोजगारी से लोग त्रस्त है।

उन्होंने कहा कि गाजीपुर से गोरखपुर समेत दर्जनों जिलों में जलभराव है। नेपाल के सीमावर्ती जिलों में बाढ़ से जनजीवन त्रस्त है। समय रहते बाढ़ और जलभराव रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। आज पूरे प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की निष्क्रियता और अकर्मण्यता का खामियाजा भुगत रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *