Politics

यूपी: बसपा के दलित वोट बैंक पर अब सपा की भी नजर, शपथ के बाद दर्जनों विधायकों ने ‘जय भीम, जय समाजवाद’ का लगाया नारा

यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली। इसके बाद सदन मे जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी शपथ ली।  विधायक और मंत्री ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को बधाई दी। इसी बीच सपा ने विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह से ही मिशन 2024 में दलित वोट बैंक को साधने की शुरुआत कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी के करीब एक दर्जन विधायकों ने शपथ लेने के बाद जय समाजवाद के साथ ‘जय भीम’ का नारा भी लगाया। इस तरह दलित वोट बैंक कोे यह संदेश देने की कोशिश की कि सपा भी डॉ. भीमराव आंबेडकर का सम्मान करती है।

शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने शपथ लेने के बाद ‘जय भीम जय भारत’ का नारा लगाकर सभी को चौंका दिया। इसके बाद मैनपुरी जिले से विधायक ब्रजेश कठेरया, संभल जिले से विधायक राम खिलाड़ी सिंह, सचिन यादव, शिव प्रताप यादव समेत करीब एक दर्जन विधायकों ने ‘जय भीम, जय समाजवाद’ का नारा लगाया। विधानसभा चुनाव में मात्र एक सीट के साथ हाशिए पर आई बसपा के दलित वोट बैंक पर अब सपा की भी नजर है। वर्ष 2024 की लड़ाई में दलित वोट की बड़ी भूमिका होगी।

सपा विधायक अतुल प्रधान की ओर से जय भीम जय समाजवाद का नारा लगाने के बाद भाजपा विधायकों ने शपथ के बाद जय श्रीराम, जय जय श्रीराम, भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर सपा के कुछ विधायकों ने आपत्ति जताते हुए जय जवान जय किसान का नारा लगाया तो सत्ता पक्ष के विधायकों ने जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाने शुरू कर दिए। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ता देख सभापति ने मामले को शांत किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top