Uttar Pradesh

यूपी: नशीली दवाओं के तार गोरखपुर से भी जुड़े मिले, महराजगंज में बरामद हुई थी 686 करोड़ रुपये की दवाएं, दवाएं तस्करी के जरिए नेपाल जानी थीं

यूपी: महराजगंज में नशीली दवाओं के कारोबार का मामला गोरखपुर से जुड़ता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि बड़े पैमाने पर नशीली दवाएं गोरखपुर से ही महाराजगंज भेजी गईं हैं। ये दवाएं तस्करी के जरिए नेपाल जानी थीं। इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं का महराजगंज पहुंचना यह संकेत करता है कि कहीं न कहीं इसमें थोक मंडी भालोटिया के भी कुछ लोग शामिल हैं। इसकी जांच विभाग ने अपने स्तर से शुरू कर दी है। विभाग यह पता करने में जुट गया है कि आखिर दवाओं की इतनी बड़ी खेप कहां से गई और कौन-कौन से लोग इस काम में शामिल हैं।

यह भी पढ़े हैं :

http://BREAKING NEWS: 686 करोड़ रुपये की नशीली दवाओं की खेप बरामद, एसपी ने किया खुलासा*
https://erranewsindia.com/breaking-news-sp-reveals-consignment-of-drugs-worth-rs-686-crore-recovered/

ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह ने बताया कि महराजगंज में जांच शुरू कर दी गई है। वहां से रिपोर्ट का इंतजार है। बता दें कि 686 करोड़ रुपये की छह प्रकार की नशीली दवाएं महराजगंज में बुधवार को पकड़ी गई हैं। इनमें से चार ब्रांडेड कंपनियों की हैं। सभी जेनरिक हैं। इस प्रकार की दवाओं का कारोबार भालोटिया मार्केट में होता है। बताया जा रहा है कि कुछ व्यापारियों व फर्म के नाम की जानकारी मिली है। इसी आधार पर जांच का निर्देश भी विभाग को मिला है। इसे लेकर दवा विक्रेता समिति ने भी सवाल उठाए हैं। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच कर ऐसे व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

गोरखपुर रेंज के एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि नशीली दवाओं की 686 करोड़ की खेप पकड़ी गई है। प्रतिबंधित इंजेक्शन भी बरामद किया गया है। महराजगंज पुलिस, एसडीएम निचलौल व एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। एक आरोपी पकड़ा गया है। मामले की जांच जारी है। हर बिंदु की पड़ताल कराई जा रही है।

दवाओं की खेप के साथ पकड़े गए आरोपियों से जो जानकारी मिली है उसके आधार पर ड्रग विभाग उससे संबंधित व्यापारियों की पहचान और जांच में जुट गया है।
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। इतने बड़े पैमाने पर बरामदगी ड्रग विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है। विभाग को अपनी सक्रियता बढ़ानी चाहिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top