यूपी चुनाव 2022: यूपी में भाजपा की जीत के बाद नई सरकार की गठन के लिए तैयारी शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18वीं विधानसभा के गठन से पहले राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेगे। योगी आदित्यनाथ सरकार का कार्यकाल 15 मार्च तक है। आज मुख्यमंत्री योगी अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है।
भाजपा के पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्रिमंडल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गठित होने वाली भाजपा की नई सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों पर दिल्ली में मोहर लगेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य नेता आज दिल्ली जा सकते है।