Politics

यूपी चुनाव: अखिलेश ने लगाया आरोप कहा- भाजपा की गलत नीतियों से चरमराई अर्थव्यवस्था, भाजपा राज में लोग भ्रष्टाचार से त्रस्त

यूपी चुनाव: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश को पांच ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्यवस्था बनाने के भाजपा के इरादे पर निशाना साधते हुए कहा कि आंकड़ों से जाहिर है कि उत्तर प्रदेश आगे बढ़ने के बजाय पीछे जा रहा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा की गलत नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ विपक्ष को बदनाम करने का षड्यंत्र रच रही है। सरकारी संस्थाओं के जरिए सरकार विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है। लेकिन अब जनता भी उसकी सच्चाई जानने लगी है, इसलिए वह जन समस्याओं की चर्चा से भी भाग रही है। बिना सरकारी तंत्र के भाजपा नेतृत्व अब आम जनता में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।

एक तरफ तो प्रधानमंत्री देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने का सपना दिखा रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री यह भी नहीं बताते कि अब तक देश कितने ट्रिलियन तक पहुंचा है।

भाजपा राज में जनता को सिर्फ  जिल्लत और परेशानियां ही मिली है। लोग भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं। महिलाएं अपमानित और असुरक्षित महसूस करती हैं। लोग महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, गन्ना बकाया और किसानों की आय दोगुनी करने के वादे के साथ फसल का लाभप्रद मूल्य दिलाने को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top