Uttar Pradesh

यूपी: पंजाब में यूपी के लाल का होगा जलवा, जौनपुर के गौरव बने सीएम भगवंत मान के विशेष प्रधान सचिव, गांव में खुशी की लहर

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के निवासी गौरव यादव को मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। गौरव यादव (एडीजीपी) 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी   को पंजाब में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इस सूचना के बाद से ना सिर्फ गौरव के गांव बल्कि जिले में खुशी की लहर है।

बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव निवासी गौरव यादव इस समय पंजाब पुलिस के मॉडर्ननाइजेशन विंग का कार्य संभाल रहे हैं, जो कि उनके पास उक्त नई नियुक्ति के बाद भी बना रहेगा। इस तरह मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव का कार्य उन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में मिला है। गौरव पंजाब पुलिस में अब तक विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।

वो शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के समय भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। गौरव यादव की नियुक्ति मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई दूसरी नियुक्ति है। इससे पहले आईएएस अधिकारी ए. वेणुप्रसाद को मुख्यमंत्री का विशेष प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया था।

गौरव यादव की शिक्षा दीक्षा कानपुर, लखनऊ और दिल्ली में हुई है। गौरव की इस उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर है।  जौनपुर जिले में ऐसे कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी हैं जो महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दे रहे हैं। गौरव यादव को सीएम भगवंत मान का विशेष प्रधान सचिव बनाए जाने को पंजाब सरकार में आम आदमी पार्टी के हाईकमान के दखल के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top