Politics

यूपी: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूर्वांचल में कुशीनगर से चुनाव-प्रचार अभियान का किये शुरूआत

कुशीनगर में अखिलेश: यूपी चुनाव 2022 नजदीक आने पर अब चुनावी सरगर्मियां काफी तेज हो गयी है, सभी पार्टी चुनाव प्रचार प्रसार मे लगी हुई है, इसी क्रम मे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूर्वांचल में भगवान बुद्घ की धरती कुशीनगर से चुनाव- प्रचार अभियान की शुरूआत किये। सपा मुखिया 13 और 14 नवंबर को अपने दो दिवसीय अभियान के दौरान कुशीनगर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विजय रथ से जाएंगे, लोगों से उनकी समस्याएं सुनेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे कुशीनगर जनपद की सीमा पर जोल्हिनिया पहुंचे। वह अपने निर्धारित समय से करीब चार घंटे विलंब से पहुंचे। इसके बावजूद पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों उत्साह कम नहीं था।

उन्होंने बताया कि कुशीनगर के झांगा बाजार में उनकी पहली सभा होगी। अगले दिन 14 नवंबर को सपा मुखिया का कुशीनगर, फाजिलनगर और तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में रोड शो और सभा का कार्यक्रम है। एमएलसी रामअवध यादव, जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, कैसर जमाल टीटू, राजेंद्र उर्फ मुन्ना यादव, विजेंद्र पाल यादव, जिला मीडिया प्रभारी रमेशचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top