Uttar Pradesh

यूपी: आज सीएम योगी का मेरठ दौरा, सुरक्षा में तैनात किए गए एक हजार पुलिसकर्मी, मेरठ के नवाचार का प्रेजेंटेशन देंगे जिलाधिकारी

मेरठ: आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ मंडल का दौरा करने के लिए आ रहे हैं। मुख्यमंत्री धरातल पर विकास परियोजनाओं की हकीकत को परखेंगे। इसके अलावा कानून व्यवस्था की समीक्षा और औचक निरीक्षण कर सकते हैं। सीएम योगी आज सुबह 10:30 बजे मेरठ में पुलिस लाइन में पहुंच जाएंगे।

कमिश्नरी सभागार में उनके सामने हर घर तिरंगा, गन्ना भुगतान समेत 15 योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। मेरठ के अलावा मंडल के शेष जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। सीएम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण और छह किसानों को घरौनी देंगे।
कमिश्नरी में दो घंटे चलने वाली मंडलीय समीक्षा बैठक में मंडल के छह जिलों में हुए गन्ना भुगतान का ब्योरा सीएम को बताया जाएगा। अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री स्वनिधि, टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण, निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल, जल जीवन मिशन, पीएम आवास, कोरोना टीकाकरण, घरौनी वितरण, आईजीआरएस, रोजगार सृजन, गन्ना मूल्य भुगतान, स्कूल चलो अभियान, ऑपरेशन कायाकल्प में मंडल की स्थिति का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। प्रेजेंटेशन में योजनाओं के लाभार्थियों के फोटो भी लगाए गए हैं।

वहीं, जिलाधिकारी दीपक मीणा नवाचार पर भी एक रिपोर्ट मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत करेंगे। इसमें मेरठ में बनाई गई आधारशिला प्रयोगशाला, गांवों में बनाए गए पुस्तकालय, दिव्यांगों के लिए स्कूलों में सुविधा आदि की स्थिति होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के लिए शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि सीएम की सुरक्षा में छह एएसपी, 36 सीओ, 50 एसआई, 500 कांस्टेबल और 100 ट्रैफिक सिपाहियों की ड्यूटी लगी है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top