UPPSC: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में 19 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 128 पदों पर भर्ती के लिए 15 मार्च को प्रस्तावित स्क्रीनिंग परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिए।
प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा 15 मार्च को एक सत्र में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन जनपदों प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी।
इसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्म तिथि के आधार पर आयोग की वेबसाइट से प्रवेश पत्र एवं अनुदेश डाउनलोड कर सकते हैं।
राजकीय महाविद्यालयों में 19 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 128 पदों पर भर्ती होनी है। जिन विषयों में भर्ती होनी है, उनमें अर्थशास्त्र, इतिहास, उर्दू, अंग्रेजी, गृह विज्ञान, जंतु विज्ञान, दर्शनशास्त्र, भूगोल, भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, रसायन विज्ञान, राजनीतिशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षा शास्त्र, समाज शास्त्र, संस्कृत, हिंदी एवं गणित शामिल हैं।
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर नियत तिथि एवं समय पर दो फोटो और आईडी प्रूफ की मूल एवं छाया प्रति के साथ उपस्थित होना है।