लखनऊ: यूपी के तीन दिवसीय दौरे पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू गुरुवार को ही लखनऊ आए हुए हैं, शुक्रवार को अयोध्या व वाराणसी भी जाएंगे। गुरुवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पत्नी के साथ राजधानी पहुंचे। गुरुवार को ही उपराष्ट्रपति की विवाह की 52वीं वर्षगांठ थी। एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। उनके सम्मान में राज्यपाल ने रात्रिभोज दिया।
गुरुवार को ही उपराष्ट्रपति की विवाह की 52वीं वर्षगांठ थी। इस अवसर पर राजभवन में दीप प्रज्ज्वलित किया गया। राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। समारोह में मुख्यमंत्री ने उन्हें काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का मॉडल भेंट किया। तीन दिन की यात्रा पर लखनऊ आए नायडू शुक्रवार को अयोध्या व वाराणसी भी जाएंगे।
उपराष्ट्रपति शुक्रवार को अयोध्या जा रहे हैं। यह उनका पहला दौरा है। वहां वे रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे। रामलला का दर्शन करने वाले वे देश के पहले उपराष्ट्रपति होंगे। उनके आगमन को लेकर रामजन्मभूमि परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि पूरे दर्शन मार्ग से लेकर गर्भगृह को फूलों से सजाया जा रहा है। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे।