महाराजगंज: महाराजगंज मिठौरा ब्लाक के अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम सभा पिपरा कल्याण के ग्रामीणों ने श्री श्री 108 श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया है, जिसके लिए ग्रामीणों ने आज विशाल शोभायात्रा निकाली है! ग्राम वासियों और समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए ग्रामीणों ने मिलजुल के विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया है जिसके आयोजक दीपक मिश्रा समेत ग्रामीणों की टीम है!

इस यज्ञ में नव्य व्याकरण यज्ञाचार्य पंडित दिलीप मिश्रा के द्वारा यज्ञ को संपन्न कराया जाएगा!
आयोजन समिति में मणिकांत द्विवेदी, राजीव कुमार ,दुर्गा दत्त दुबे के अलावा समस्त ग्रामवासी हैं! आयोजन में जिले का प्रसिद्ध रामलीला समिति द्वारा रामलीला का भी आयोजन कराया जा रहा है!