Bollywood

विवेक अग्निहोत्री: विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर अकाउंट बंद करने का किया एलान, मीडिया पर लोग कर रहे तरह-तरह के कमेंट, बोले- सही फैसला किया

विवेक अग्निहोत्री: लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखने वाले हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। पिछले दिनों विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे।

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसी बीच एक निर्देशक एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि अब विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर से दूरी बना ली है। एक ट्वीट कर उन्होंने ट्विटर से दूर जाने की जानकारी दी है। विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट बंद करने का एलान किया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा कि ‘यह समय कुछ अच्छा सोचने का है, कुछ समय के लिए ट्विटर को निष्क्रिय करने का समय आ गया है। जल्दी मिलते हैं।’ विवेक अग्निहोत्री के इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने जवाब में लिखा कि ‘क्या आप भी मोदी से खुश नहीं है?’

विजू नाम के यूजर ने लिखा कि ‘कुछ समय के लिए क्यों? अगर आप अपना ट्विटर हमेशा के डीएक्टिवेट कर देते हैं तो यह देश के लोगों के लिए अच्छा होगा।’ कृष्णा नाम के यूजर ने लिखा कि ‘हम सब एक और आंख खोलने वाली फिल्म में इंतजार में है। बजट के बारे में चिंता न करें सर, हम इसके लिए क्राउडफंडिंग कर सकते हैं।’

Most Popular

To Top