समाजवादी पार्टी: राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा यादव ने सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें अनिल यादव मास्टर, अनुराग वर्मा, सर्वेश सिंह, हर्ष वशिष्ठ, अनुज जावला, दिनेश, अंकुर पांडेय, कासिम चौधरी, दिगंबर सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
कार्यकारिणी में संदीप स्वर्णकार महासचिव, रोहित सिंह कोषाध्यक्ष और सूबेदार सिंह को प्रवक्ता बनाया गया हैं। इसी तरह 12 सचिव और 32 सदस्य बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में 9 विशेष आमंत्रित सदस्य है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 60 अतिरिक्त सचिव एवं 17 सदस्य भी नामित किए गए हैं।
इसी क्रम में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने गाजियाबाद के शाहनवाज अब्बासी को राष्ट्रीय सचिव नामित किया है। उन्हें दिल्ली का प्रभारी भी बनाया गया है। छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने सुल्तानपुर के तरुण यादव को प्रदेश सचिव नामित किया है।
