महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली जंगल में शुक्रवार की देर रात लगभग 1.30 बजे एक पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर घायल हो गए। पिकअप में सवार सभी लोग देवरिया के निवासी हैं। वे देवरिया से सिद्धार्थनगर आम तोड़ने जा रहे थे।
![](https://erranewsindia.com/wp-content/uploads/2024/06/img_20240629_1518087326650962204574516.jpg)
![](https://erranewsindia.com/wp-content/uploads/2024/06/img-20240629-wa0003525933194666247987-1024x466.jpg)
सड़क पर खड़े जानवरों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें रियासत अंसारी पुत्र रोज मुहम्मद 45 वर्ष निवासी बरियारपुर टोला रामनगर वार्ड नंबर सात थाना बरियारपुर व पीयूष यादव पुत्र बिरजू यादव 22 वर्ष निवासी माधोपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया की मौके पर ही मौत हो गई।
![](https://erranewsindia.com/wp-content/uploads/2024/06/img_20240629_151659402125478364752958.jpg)
![](https://erranewsindia.com/wp-content/uploads/2024/06/img_20240629_1518471780060208984115992-1024x466.jpg)
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों, मृतकों को परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। घायलों को सीएचसी परतावल में इलाज के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पनियरा पुलिस परतावल सीएचसी पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
![](https://erranewsindia.com/wp-content/uploads/2024/06/img-20240629-wa00043248095948056418762-1024x460.jpg)