India

मध्यप्रदेश: उज्जैन जिले में गोवंश भरकर जा रहे मिनी ट्रक में लगी आग, जिंदा जल गईं 13 गायें व बछड़े, 6 को बचाया, चालक फरार

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में शनिवार रात एक भयंकर हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें एक गोवंश लेकर जा रहा मिनी ट्रक (आयशर) में अचानक आग लग गई और वह जल कर राख हो गया। इस दिल दहला देने वाली घटना में 13 गोवंशों की मौके पर ही जिंदा जलने से मौत हो गई। आग की लपटें इतनी तेज़ थी की आईसर गाड़ी भी पूरी तरह से तबाह हो गई।

सूचना पाकर आसपास के लोग पहुंचे और 6 गायों व बछड़ों को जैसे-तैसे बचाया। वाहन चालक घटना के बाद से फरार है। पुलिस तलाश कर रही है। घटना उज्जैन जिले के खाचरौद थाना क्षेत्र के चंपाखेड़ा फाटा के पास की है। यह स्थान घिनोदा के पास है। पुलिस के अनुसार मिनी ट्रक एमपी 09 जीएफ 3756 जावरा की ओर से आ रही थी। इसमें 20 से ज्यादा गोवंश भरे थे। अचानक इस वाहन में आग लग गई 8 बछड़े और 5 गायें जिंदा जल गई।

आसपास के लोगों को सूचना मिली तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड आई और आग बुझाने में जुटी। इसी बीच वाहन में भरे गोवंश को बाहर निकाला। 6 गोवंश को बचाया गया, जिन्हें बाद में गोशाला भेजा। पुलिस का कहना है कि अभी तक यह पता चला है कि वाहन के पहियों में घर्षण के कारण आग लगी थी जो तेज हवा के कारण पूरे वाहन में फैल गई। वाहन चालक घटना के बाद फरार हो गया।

गोवंश कहां से लाए जा रहे थे और कहां ले जाए जा रहे थे इसका पता लगा रहे हैं। माना जा रहा है कि तस्करी करके गोवंश को दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। चालक के पकड़ में आने के बाद पूरी जानकारी मिलेगी।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top