हाथरस: हाथरस आगरा एनएच 93 पर हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे दर्दनाक हादसा हुआ । हाथरस सादाबाद मार्ग पर संत फ्रांसिस स्कूल के निकट एक डंपर ने गंगाजल लेकर जा रहे 7 कांवड़ियों को कुचल दिया। इनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। दोनों घायलों को गंभीर हालत में किया गया आगरा रेफर, जहां पर एक हुई मौत।
घटना स्थल से लेकर जिला अस्पताल तक हाहाकार मचा है।ग्वालियर निवासी करीब दो दर्जन श्रद्घालुओं का एक जत्था हरिद्वार से सात कांवड लेकर ग्वालियर की ओर जा रहा था। आगरा के एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि हमे डंपर के चालक के बारे में जानकारी मिली है। वह जल्द ही पकड़ा जाएगा। बताया जाता है कि हादसे का शिकार सभी लगो बांगि खुर्द थाना उटीला जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश के निवासी हैं।
इनकी हुई मौत
नरेश पुत्र रामनाथ
रमेश पुत्र नत्था सिंह
रणवीर सिंह पुत्र अमर सिंह
जबर सिंह पुत्र सुल्तान सिंह
विकाश पुत्र प्रभु दयाल
मनोज कुमार
हताहत लोग…
नरेश, पुत्र रामनाथ उमर
रमेश, पुत्र नत्था सिंह
रणवीर सिंह, पुत्र अमर सिंह
जबर सिंह, पुत्र सुल्तान सिंह
विकाश पुत्र, प्रभु दयाल (आगरा पहुंचने पर मृत्यु)
एक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
