यूपी चुनाव 2022: उत्तर प्रदेश में मतदान के आखिरी चरण में सपा ने वोटरों को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव वाराणसी में पीएम मोदी के रोड शो के बाद आज शाम आठ बजे अपने प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो शुरू किये।
रोड शो में भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता पहुंचे हैं। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को तीर-धनुष दिए। जोश से लबालब कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।
वाराणसी में समाजवादी पार्टी विजय यात्रा के दौरान जनता ने भरी हुंकार, भाजपा सरकार के बस ‘दिन है बचे ‘चार’, सिर्फ छह दिन शेष, दस मार्च को आ रहे हैं अखिलेश। काशी में करिश्मा होगा, 10 मार्च को खदेड़ा होगा। कार्यकर्ता लगा रहे नारे।
वाराणसी ने दिया संदेश..आ रहे हैं अखिलेश! रोड शो के दौरान समर्थक कह रहे हैं कि काशी में कमाल होगा, 10 मार्च को बदलाव होगा।सपा प्रमुख अखिलेश यादव का रोड शो शुरू हो गया है। मौके पर भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता पहुंचे हैं। कार्यकर्ता पूरे जोश में दिख रहे हैं।