अग्निपथ प्रोटेस्ट: अग्निपथ योजना को लेकर देश भर में बवाल मचा हुआ है। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर यूपी में जोरदार विरोध प्रदर्शन जारी है। गोरखपुर, जौनपुर, बलिया, लखनऊ, वाराणसी, मथुरा, गाजीपुर, फिरोजाबाद, ग्रेटर नोएडा, रायबरेली, उन्नाव और कुशीनगर समेत अन्य कई जिलों में उपद्रव देखने को मिल रहा है।
आगरा और मथुरा में तो हिंसक प्रदर्शन हुए। इस बीच योजना को लेकर किसान नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से पत्र लिखा है। आगरा में अग्निपथ योजना को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। बीते दिन आगरा-ग्वालियर हाईवे पर पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया, वहीं आज सुबह से ही पुलिस अलर्ट है।
युवाओं के आक्रोश के बीच आगरा के किसान नेता सौरभ चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से पत्र लिखकर इस योजना को वापस लेने की मांग की है। आगरा के किसान नेता सौरभ चौधरी ने खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री कार्यालय न्यू दिल्ली रजिस्ट्री की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अग्निपथ योजना युवाओं के हित में नहीं है। इस योजना से युवा वर्ग बर्बाद हो जाएगा। इस योजना को जल्द से जल्द वापस लिया जाए, नहीं तो पूरे देश का युवा वर्ग उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।