India

दिल्ली: दिल्ली में चल रहे वाकयुद्ध के बीच संजय सिंह बोले, भाजपा का महाराष्ट्र, कर्नाटक, एमपी व गोवा का प्रयोग दिल्ली में फेल हुआ

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मे आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच मे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई कार्रवाई को लेकर वाकयुद्ध चल रहा है। इसी बीच आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने सीबीआई-ईडी का इस्तेमाल कर महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश व गोवा में विधायक तोड़ कर सरकार बनाई, मगर दिल्ली में भाजपा का यह प्रयोग पूरी तरह से फेल हो गया है, क्योंकि भाजपा ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अपने साथ लेने के लिए उनके घर पर छापामारी कराई है। मनीष सिसोदिया के खुलासे के बाद भाजपा सदमे में है। उसके पास कोई जवाब नहीं है।

सांसद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आम आदमी पार्टी आंदोलन की कोख से निकली हुई पार्टी है। यहां भाजपाइयों के प्रयास कभी सफल होने वाले नहीं है। भाजपा शासित केंद्र सरकार की फर्जी और झूठी कार्रवाईयों को पूरा देश देख रहा है और समय आने पर जवाब देगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बंगाल और गोवा सहित पूरे देश में विपक्षी सरकारों को गिराने, विधायक खरीदने और तोड़ने के चलाए सिलसिले में सबसे बड़े हथियार के तौर पर सीबीआई और ईडी का उपयोग किया था। वह दिल्ली में भी ये प्रयोग करना चाहते थी।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top